आज की ताजा खबर

जिलाधिकारी ने किसान के खेत में पक कर तैयार धान को हसिया से काटा

top-news

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन।

लालमणि गोंड

आलापुर अंबेडकरनगर ।  जिलाधिकारी ईशा प्रिया द्वारा तहसील आलापुर अन्तर्गत राजस्व ग्राम देवरिया बुजुर्ग में खरीफ़ सीजन की फसल धान की क्रॉप कटिंग cce agri app के माध्यम से की गई तथा उत्पादकता का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान के खेत में पक कर तैयार धान की फसल को स्वयं काटा।


इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित ग्राम देवरिया बुजुर्ग के गाटा संख्या 384 किसान तुफेल अहमद के खेत मे 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज क्षेत्र के अन्तर्गत खरीफ फसल धान की कटाई एवं मड़ाई कर उससे प्राप्त धान का वजन भी कराया गया।  क्षेत्रफल  (43.30वर्ग मीटर ) मे 21.160किग्रा फसल का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पालन 48.8  कुंटल  है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपज के सही आँकड़े शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख फसलों, धान की विभिन्न किस्मो व उत्पादकता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा क्षेत्र में फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार कर शासन को भेजे जाते है और इसी आधार पर फसल बीमा धारकों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाता है ।

कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को संग्रहित करके शासन को भेजता है इसके आधार पर ही जनपद के विभिन्न फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है। इस मौके पर उप जिला अधिकारी आलापुर,तहसीलदार,नायब तहसीलदार जहांगीरगंज, लेखपाल ग्राम प्रधान दिलीप चौरसिया तथा अन्य संबंधित  अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *