आज की ताजा खबर

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

top-news

कालपी बार अध्यक्ष की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की उठाई मांग

आशीष द्विवेदी

बिल्हौर। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने से आक्रोशित बिल्हौर के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध जताया। बिल्हौर बार एसोसिएशन समेत विभिन्न अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता सुरक्षा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बिल्हौर को सौंपा।

बिल्हौर बार अध्यक्ष बृजेश कटियार, महामंत्री सौरभ कटियार, द लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जनार्दन, महामंत्री कुशल तथा एकीकृत एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत और महामंत्री अनुराग सहित अन्य अधिवक्ताओं ने घटना पर रोष जताया। उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने, अधिवक्ताओं और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की।

ज्ञापन में दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *