आज की ताजा खबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर घायल

top-news

सहार-दिबियापुर मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास हुआ हादसा, तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए घायल पिता

रोशनलाल राजपूत

सहार औरैया। सहार थाना क्षेत्र के सहार-दिबियापुर मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सहार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पिता को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


ग्राम पुरवा तरा निवासी सुघर सिंह (50) राजमिस्त्री हैं। उनका 22 वर्षीय पुत्र अमन मजदूरी करता था। मंगलवार को किसी काम से पिता-पुत्र सहार आए थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सहार-दिबियापुर मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के पास पहुंची, तभी दिबियापुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुघर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर थानाध्यक्ष गणेश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमन चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *