आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बहोरिकपुर-देवलर मार्ग पर गड्ढों का जाल, दो किलोमीटर का सफर बना मुश्किल
- दैनिक लोक भारती
- 04 Nov, 2026
जर्जर सड़क से राहगीर, स्कूली बच्चे और मरीज परेशान
कम्हरिया घाट जाने वाले लोगों को भी उठानी पड़ रही परेशानी, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विधानसभा क्षेत्र आलापुर के बहोरिकपुर बाजार से देवलर बाजार को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की स्थिति ऐसी है कि राहगीरों को यह समझना पड़ता है कि आगे सड़क है या गड्ढा।
इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। कम्हरिया घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते दो किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूली बच्चों और मरीजों को ज्यादा परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत होती है, वहीं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान भी परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क पर वाहनों की रफ्तार कम रखनी पड़ती है। इससे समय अधिक लगता है और ईंधन की खपत भी बढ़ती है। बरसात या अन्य मौसम में गड्ढों की स्थिति और अधिक परेशानी पैदा कर सकती है।
ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कराने की उठाई मांग
सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव, हरिश्याम वर्मा, राम अचल वर्मा, श्यामलाल प्रजापति, सुरेश प्रजापति और राजेश यादव सहित ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बहोरिकपुर-देवलर मार्ग को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और कम्हरिया घाट आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से जर्जर मार्ग की स्थिति का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कार्य कराने की अपील की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







