आज की ताजा खबर

कृष्ण-राधा की भव्य झांकी ने मोहा मन, भागवत कथा में प्रेम और भक्ति का संदेश

top-news

छठवें दिन आचार्य राकेश त्रिपाठी ने सुनाई भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम लीलाएं

गोपियों और उद्धव के प्रसंगों से समझाया निःस्वार्थ प्रेम का महत्व

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जहांगीरगंज के सुंदरपुर खालसा गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा कथा पंडाल राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा व्यास आचार्य राकेश त्रिपाठी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण की प्रेम लीलाओं के माध्यम से निःस्वार्थ और निश्छल प्रेम की महत्ता बताई। गोपियों, मित्रों और उद्धव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम संबंधों का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने प्रेम, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों और प्रसंगों में डूबे नजर आए।


मुख्य यजमान ने किया राधा-कृष्ण का पूजन

कथा के दौरान मुख्य यजमान राम जनम गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान की भव्य झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। राधे-कृष्ण के जयघोष के बीच पूरे पंडाल में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

छठवें दिन के आयोजन में प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, पवन तिवारी, विजय प्रकाश गोस्वामी, अखिलेश पाण्डे, बलराम गोस्वामी, जितेन्द्र सिंह, राम बहादुर गोस्वामी, पंकज तिवारी, त्रिलोकी गोस्वामी, धर्मेन्द्र तिवारी, सागर यादव, रामसूरत पाण्डे, राजमणि पाण्डे, जलसा गिरि, दयाशंकर, सत्यप्रकाश, पप्पू, दयाराम, मेवालाल, राहुल और पारसनाथ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *