आज की ताजा खबर

हथौड़े से ढहाई पांच फीट ऊंची पक्की दीवार, वीडियो सामने आने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

top-news

चोरमरा कमालपुर में दो महिलाओं पर तोड़फोड़ और गाली-गलौज का आरोप

पीड़िता ने थाने में दी शिकायत, उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चोरमरा कमालपुर गांव में जमीन पर बनी पक्की दीवार तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव की दो महिलाओं ने हथौड़े से करीब पांच फीट ऊंची ईंट की पुरानी दीवार गिरा दी। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ज्ञानमती पत्नी बालकिशुन विश्वकर्मा के मुताबिक, उनकी जमीन पर ईंटों की पक्की दीवार बनी हुई थी। आरोप है कि गांव की कौशिल्या पत्नी शेषनाथ और रीमा पत्नी उमेश ने मिलकर हथौड़े से दीवार को तोड़ दिया। विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की।


वीडियो बनाने पर बेटे से भी अभद्रता का आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना के दौरान ज्ञानमती का बेटा मोबाइल फोन से दीवार तोड़े जाने का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि इस पर महिलाओं ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। पीड़ित परिवार का कहना है कि विपक्षी पक्ष दीवार तोड़कर वहां से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहा है।

ज्ञानमती का दावा है कि उनके पास दीवार तोड़े जाने का वीडियो साक्ष्य मौजूद है। उन्होंने घटना की जानकारी और वीडियो के साथ राजेसुल्तानपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि दीवार तोड़े जाने और कथित गाली-गलौज की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

फिलहाल मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। आरोपों की पुष्टि जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *