आज की ताजा खबर

दौलतपुर नरवल गांव में बंदरों ने ग्राम प्रधान को काटा

top-news

जिस प्रधान से ग्रामीण मांगते थे मदद आज उसी प्रधान को ही बंदरों ने काटा

केपी• बालाजी अवस्थी (नरवल)

नरवल। भीतरगांव विकास खण्ड के दौलतपुर नरवल गाँव में इन दिनों बंदरों का भारी आतंक फैला हुआ है बंदरों के हिंसक झुंड अभी तक गांव मे दर्जनों लोगों को अपना निसाना बना चुके है इसी क्रम मे ग्रामीण ग्राम प्रधान के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचते थे आज ग्राम प्रधान गीता देवी पत्नी कमलेश शर्मा को अपना निसाना बनाते हुए बुरी तरह काट लिया।


जानकारी के अनुसार दौलतपुर नरवल गांव में काफी समय से बंदरों का जमावड़ा लगा हुआ है लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये बेहद आक्रामक हो गए हैं बीते दिनों बंदरों ने एक-एक कर के दर्जनों महिलाओं को काट चुके थे जिनकी सिकायत करने को ग्रामीण ग्राम प्रधान से सिकायत करते हुए बंदरों से निजात पाने की फरियाद लगा रहे थे आज उन्ही बंदरों ने ग्राम प्रधान गीता देवी को काट लिया l

अभी तक बंदरों ने सुमन पत्नी अरविन्द कुरील, अनीता पत्नी विकास अग्निहोत्री, धनपाता पत्नी शिव नारायण, किरन पत्नी आशीष कुमार, रजनी पत्नी अरुण कुमार और बेबी पत्नी महेश कुमार आदि को काट कर घायल कर चुके हैं इस सम्बंध मे जब ग्राम विकास अधिकारी अर्पित अवस्थी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि जल्द ही बंदरों के पकड़ने की ब्यवस्था करते हुए ग्रामीणों को बंदरों से निजात दिलाई जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *