आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सपा की मासिक बैठक में दो कार्यकर्ताओं को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित
- दैनिक लोक भारती
- 07 Nov, 2026
पार्टी विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने का आरोप, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जुटने के निर्देश
शोएब खान
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से भेजे गए पत्रों के अनुपालन में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर विशेष जोर दिया गया। विधानसभा अध्यक्षों के साथ सेक्टर, जोन और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने तथा मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला कमेटी और प्रांतीय संगठन के पदाधिकारियों से भी इस अभियान में सक्रिय योगदान देने को कहा गया।
बैठक में पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के पुन्नापुर जिलौरिया निवासी दिनेश वर्मा पुत्र चेतराम वर्मा और बीसलपुर क्षेत्र के इयासपुर निवासी तंजीम पुत्र तौफीक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों पर भी चर्चा हुई। बैठक में आरोप लगाया गया कि दोनों कार्यकर्ता विरोधी दलों के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी और अशोभनीय संदेश व वीडियो प्रसारित कर रहे हैं, जिससे जिले में संगठन के पक्ष में बने माहौल को नुकसान पहुंच रहा है।
इस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की ध्वनिमत से भर्त्सना की। साथ ही उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष भगवान दास वर्मा, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी अजय भारत, जिला सचिव सै. सदाकत अली, रमेश वर्मा, युवा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हर्ष कुमार गंगवार, आकिब खान एडवोकेट, जीएस अली एडवोकेट, चेतन्य गिरि, सैयद हैदर जाफर, जिला प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सचिव फैजान खान ने भी बैठक में सहभागिता की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







