आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बहराइच में गुम 36 लाख कीमत 170 मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद, एसपी ने मोबाइल धारको को किया वापस
- दैनिक लोक भारती
- 07 Nov, 2026
वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरु
बहराइच। जिले में गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग कंपनियों के 170 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जनपदीय सर्विलांस टीम ने सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की नियमित निगरानी की। इसके आधार पर पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और खोए मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामद मोबाइलों में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल धारकों ने बहराइच पुलिस का आभार जताते हुए उसकी कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपदीय सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
इस दौरान एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं अथवा सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। इसके लिए मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर और पहचान पत्र उपलब्ध रखना जरूरी है।
उन्होंने लोगों को संचार साथी एप डाउनलोड करने की भी सलाह दी, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने और उसकी बरामदगी की प्रक्रिया में मदद मिल सके।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







