आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विद्यालय में घुसकर शिक्षकों पर हमला, दो सहायक अध्यापक घायल; बच्चों में मची चीख-पुकार
- दैनिक लोक भारती
- 07 Nov, 2026
कंपोजिट विद्यालय जैती में आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और रजिस्टर फाड़ने का आरोप
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर दी तहरीर, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय जैती में घुसकर दो सहायक अध्यापकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे को डांटने से नाराज होकर करीब आधा दर्जन लोग दो मोटरसाइकिलों से विद्यालय पहुंचे और कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षकों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों सहायक अध्यापक घायल हो गए। घटना के दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे डरकर रोने-चिल्लाने लगे।
बच्चे को डांटने के बाद विद्यालय पहुंचे हमलावर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में एक सहायक अध्यापक ने कथित तौर पर शरारत करने पर एक बच्चे को डांट दिया था। इससे नाराज बच्चा घर चला गया। आरोप है कि इसके बाद उसकी मां बबिता, विकास पुत्र चमन, बाढ़ऊ पुत्र हरिलाल, विशाल पुत्र चुम्मन और बृजमोहन पुत्र बलिहारी निवासी बंगालपुर अन्य लोगों के साथ दो मोटरसाइकिलों से विद्यालय पहुंच गए।
शिकायत के मुताबिक, विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापक अरुण कुमार और नन्दलाल को आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। हमले में दोनों शिक्षक चोटिल हो गए। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने विद्यालय का रजिस्टर फाड़ दिया।
शिक्षक संघ ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
विद्यालय में मारपीट और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षकों में आक्रोश फैल गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक जहांगीरगंज थाने पहुंचे और शिकायत पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सहायक अध्यापक की तहरीर लेकर शिक्षकों को समझाया और मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना से विद्यालयों में शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







