आज की ताजा खबर

जमीन पर पानी की टंकी लगाने का विरोध पड़ा भारी, महिला से मारपीट कर काटा; जान से मारने की धमकी

top-news

टांडा के कश्मीरिया नई बस्ती में घर में अकेली थी पीड़िता

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

कमल अग्रवाल टांडा

टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया नई बस्ती में जमीन पर जबरन पानी की टंकी लगवाने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मोहल्ले के ही एक परिवार के चार लोगों पर मारपीट, दांत से काटकर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

कश्मीरिया नई बस्ती निवासी सोनी पुत्री स्वर्गीय छेदी लाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान मोहल्ले के रामजनम पुत्र विश्वनाथ, उनकी पत्नी संगीता और पुत्रियां शिवांगी व काजल उनके घर के सामने स्थित जमीन पर जबरन पानी की टंकी लगवाने लगे।

सोनी के मुताबिक, उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान दांत से उनके हाथ और पैर में काटकर चोट पहुंचाई गई। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की शिकायत पर अलीगंज पुलिस ने संबंधित आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *