आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रंगोलियों में उभरा सामाजिक समरसता का संदेश, विद्यार्थियों ने उत्साह से मनाई दीपावली
- दैनिक लोक भारती
- 07 Nov, 2026
धनतेरस और छोटी दीपावली पर स्कूलों में हुई रंगोली प्रतियोगिता
बेहतर रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत, शिक्षकों ने सुरक्षित दीपावली का दिया संदेश
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। धनतेरस और छोटी दीपावली के अवसर पर क्षेत्र के विद्यालयों में दीपोत्सव का उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर सामाजिक समरसता, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद शिक्षकों ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरित किया।
चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर की प्रधानाचार्या सुषमा सिंह और ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी, देवरिया पंडित की प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता और संरक्षक लालमणि गोंड ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
रंगोलियों के जरिए दिए सामाजिक संदेश
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों और आकृतियों के माध्यम से सामाजिक एकता, समरसता, सद्भाव और अच्छे विचारों को प्रदर्शित किया। निर्णायकों ने रंगोलियों की सुंदरता और प्रस्तुति के आधार पर अंक निर्धारित किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को धनतेरस और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित किया। साथ ही सभी से पटाखों और दीपों का इस्तेमाल सावधानी से करने तथा सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की।
उधर, विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी रंगोली सजाकर स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस तरह दीपोत्सव के उल्लास के बीच विद्यालयों और कार्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक संदेश और जागरूकता का प्रयास किया गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







