आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दीपोत्सव पर उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने की श्रीरामलला की आरती
- दैनिक लोक भारती
- 07 Nov, 2026
आरती के बाद मन्दिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित किये, लगभग एक लाख दीपों से आलोकित हुआ श्रीरामजन्मभूमि परिसर
विवेकानंद पाण्डेय
अयोध्या। दीपोत्सव के अवसर पर शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर में माननीय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रद्धापूर्वक एक साथ श्रीरामलला विराजमान की आरती की। इस दौरान दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं के ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से मन्दिर परिसर गूँज उठा। आरती के पश्चात उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने मन्दिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित किये।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज ने उपराष्ट्रपति और राज्यपाल का स्वागत किया। धार्मिक समिति के सदस्य पूज्य स्वामी कमलनयन दास महाराज, पूज्य आचार्य मिथिलेश नन्दिनी शरण महाराज, पूज्य स्वामी राजकुमार दास महाराज और न्यासी पूज्य महन्त दिनेंद्र दास महाराज आरती के समय उपस्थित रहे। न्यासी कृष्ण मोहन और मदन मोहन पाण्डेय भी उपस्थित रहे। न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र (सेवानिवृत्त) और सचिव जगदीश आफले ने आयोजन की व्यवस्थाओं की देखरेख की।
मन्दिर परिसर में दोपहर से निर्धारित स्थानों पर दीप रखने का कार्य आरम्भ हुआ, जो सायं चार बजे तक पूरा हो गया। आरती के पश्चात उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने परिसर के विभिन्न भागों में दीप जलाये। सायंकाल तक श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर परिसर लगभग एक लाख दीपों से आलोकित हो उठा। अनेक स्थानों पर बनायी गयी रंगोलियों ने दीप सज्जा की शोभा बढ़ायी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा केन्द्र (पीएफसी), पीएफसी प्लाजा, नल टीला, श्रीरामजन्मभूमि पथ, बैगेज स्कैनर क्षेत्र, कैनोपी, दर्शन मार्ग, सिंह द्वार और चरण पादुका क्षेत्र दीपों से जगमगाते रहे। मन्दिर का प्रांगण, ग्रीन हाउस, परकोटा, यज्ञशाला, कुबेर टीला, सप्तमण्डप, शेषावतार मन्दिर, हुतात्मा स्मारक, पंचवटी, यात्री सेवा केन्द्र, रामानन्दाचार्य द्वार, सीता रसोई और अंगद टीला भी देर रात तक दीपों से आलोकित रहे।
दीपोत्सव के अवसर पर साकेत महाविद्यालय से झाँकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। अयोध्यावासियों ने रामपथ पर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुँची। प्रभु श्रीराम, माता सीता और उनके भाइयों का स्वरूप धारण किये कलाकार पुष्पक विमान के प्रतीक रूप में हेलीकॉप्टर से पहुँचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उन्हें रथ पर विराजमान कर रामकथा पार्क तक ले गये।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







