आज की ताजा खबर

पिरखोली गौशाला में श्रद्धा के साथ हुई गोवर्धन पूजा, गौसेवा और संरक्षण का लिया संकल्प

top-news

गौमाता को तिलक लगाकर पहनाई गई पुष्पमाला, गुड़-चना सहित खिलाया गया विशेष आहार

रमेश सिंह सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और गौसेवकों ने की पूजा-अर्चना

पवन ओझा 

अयोध्या। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पिरखोली गौशाला में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गौमाता को तिलक लगाकर पुष्पमाला अर्पित की गई और गुड़-चना सहित विभिन्न प्रकार का आहार खिलाया गया। कार्यक्रम में रमेश सिंह सेवा संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों और गौसेवकों ने गौवंश की सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

पूजा के दौरान गौशाला में मौजूद गायों और बछड़ों को विशेष रूप से भोजन कराया गया। उपस्थित लोगों ने गौमाता की सेवा कर भारतीय संस्कृति में गौवंश के महत्व को रेखांकित किया।


गौसंरक्षण का संदेश देती है गोवर्धन पूजा

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गौवंश के प्रति सम्मान, सेवा और संरक्षण की प्रेरणा भी देती है। गौशाला में गायों की देखभाल, चारा-पानी, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए संस्था लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौवंश के संरक्षण और सेवा के लिए आगे आना चाहिए। गौमाता का सम्मान और उनकी देखभाल करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गौसेवा और गौसंरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *