आज की ताजा खबर

भूपगंज बाजार में नाले में मिला लापता युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

top-news

बीती रात से लापता था युवक, तलाश में जुटे थे परिजन; पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

जिलेदार पांडे

पयागपुर  बहराइच। भूपगंज बाजार क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मामराज इंटर कॉलेज के पास स्थित नाले में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। नाले में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सफलु पुरवा निवासी कमलेश यादव के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कमलेश यादव बीती रात से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। उनके अचानक गायब होने से परिजन काफी परेशान थे। परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच मंगलवार को भूपगंज बाजार स्थित मामराज इंटर कॉलेज के पास नाले में एक युवक का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई। पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। युवक का शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

इधर युवक की अचानक हुई मौत से सफलु पुरवा सहित भूपगंज बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *