आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीएम ऑफिस में अटकी 12 शिक्षक भर्ती घोटाले की फाइल प्रयागराज की डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का मामला, प्रमुख सचिवों ने की जांच
- दैनिक लोक भारती
- 10 Nov, 2026
जांच के दायरे में आए 12 अभ्यर्थियों का वेतन भी अब तक नहीं बनाया गया
कुलपति पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, बदले 10 वित्त नियंत्रक
जांच पूरी होने के महीने भर बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, उहापोह की स्थिति
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर हुई भर्ती में कथित अनियमितता की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में रुकी है। जांच पूरी होने के महीने भर बाद भी कोई कार्रवाई न होने से यूनिवर्सिटी में उहापोह की स्थिति है। जांच के दायरे में आए 12 अभ्यर्थियों का वेतन भी अब तक नहीं बनाया गया है। इस भर्ती घोटाले के चलते यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक व्यवस्था बेपटरी है।
हालात इतने खराब हो गए कि जांच समिति के सामने कुलपति के खिलाफ बयान देने वाले अधिकारियों के लिए यूनिवर्सिटी जाना मुश्किल हो गया है। कुलपति डॉ. उषा टंडन का गुस्सा चरम पर है। कुलपति ने अक्टूबर में विधि विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया। उसके बाद नवंबर में रजिस्ट्रार वरुण पांडेय की पॉवर सीज कर दी। इसी विवाद के बीच आए नए वित्त नियंत्रक रवींद्र वीर आर्य ने कोई फाइल स्वीकृत नहीं की और घबरा कर मेडिकल पर चले गए। फिर शासन से दूसरे वित्त नियंत्रक भेजा है। फिलहाल यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक विवाद दिनों-दिन गहराता जा रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय में जांच रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
शिक्षक भर्ती में मनमानी से विवाद की शुरुआत हुई है।
विवाद की शुरुआत यूनिवर्सिटी में 12 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती से हुई। भर्ती का विज्ञापन निकला तो उसमें लिखा गया कि यूजीसी की गाइड-लाइन के अनुसार चयन होगा। इन पदों के लिए 680 आवेदन आए तो सात सदस्यों ने उसकी स्कूटनी की। इसमें से साक्षात्कार के लिए रिक्त 12 पदों के सापेक्ष 47 गुना यानी 569 अभ्यर्थियों को बुलाया गया।
आवेदन अधिक होने के बावजूद न तो लिखित परीक्षा कराई गई और न ही यूजीसी की गाइड-लाइन के मुताबिक साक्षात्कार के लिए एपीआई (एकेडमिक परफार्मेंस इंडीकेटर) मेरिट लिस्ट नहीं बनाई गई। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। कुलपति ने 22 से 30 जुलाई तक साक्षात्कार करवाया और 367 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
इंटरव्यू खत्म होते ही 31 जुलाई की शाम परिणाम घोषित करने के लिए यूनिवर्सिटी कार्य परिषद की बैठक बुलाई। इसी बैठक में दो सदस्यों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया। कहा कि यूजीसी गाइड-लाइन का पालन नहीं किया गया। फिर भी कुलपति ने उनकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए देर रात परिणाम जारी कर दिया।
परिणाम जारी हुआ तो रजिस्ट्रार ने नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। जब तक उसका निस्तारण नहीं होगा, वह हस्ताक्षर नहीं करेंगे। इसी से विवाद सतह पर आ गया है। बिना रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर के नियुक्ति वैध नहीं होगी फिर भी चयनितों को अगले ही दिन यानी एक अगस्त को सभी बुलाकर ज्वाइन करवा दिया।
भर्ती में अनियमितता की शिकायत और फिर जांच
भर्ती का परिणाम जारी करने और चयन समिति की आपत्ति के बाद प्रदेश सरकार के न्याय विभाग ने दो अगस्त को यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजा। शासन ने आपत्ति जताई कि यूजीसी गाइड-लाइन पर भर्ती होनी थी, इसके बावजूद एपीआई मेरिट क्यों नहीं बनाई गई। मनमानी तरीके से चयन प्रक्रिया अपनाई गई।
यूनिवर्सिटी ने उसका जवाब दिया। इसी बीच भर्ती में अनियमितता की शिकायत शासन में हुई। यह मामला कई दिन तक मीडिया में सुर्खियां बना रहा और कुछ अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की।
उसके बाद सितंबर के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री के निर्देश नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की अध्यक्षता में तीन प्रमुख सचिवों की जांच कमेटी बनाई गई। इन अधिकारियों ने चयन समिति की सभी 12 सदस्यों से 16 और 17 सितंबर को लखनऊ बुलाकर बयान दर्ज किया। इसी दौरान कुलपति से तीन घंटे पूछताछ की गई। इस कमेटी को एक महीने में जांच रिपोर्ट को मुख्यमंत्री को सौंपनी थी।
जांच के बाद कुलपति का कहर रजिस्ट्रार और विधि विभागाध्यक्ष पर शुरू हो गया है। जांच हुई तो कुछ अधिकारियों ने कुलपति के खिलाफ यानी भर्ती में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के बाद यूनिवर्सिटी लौटी कुलपति ने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
सबसे पहले विधि विभागाध्यक्ष डा. दीपक शर्मा के खिलाफ कुछ छात्रों से कोर्ट में केस दर्ज करवाया। फिर उनको नोटिस दिया तो वह मेडिकल पर चले गए। इसके बाद अक्तूबर में उनको निलंबित कर दिया। इसी बीच रजिस्ट्रार मेडिकल पर गए तो उनको नोटिस दे दिया और फिर नवंबर के पहले हफ्ते में उनके अधिकार सीज कर दिए। इस विवाद के चलते यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था बेपटरी है। साथ ही यहां के हालात देख नए आए वित्त नियंत्रक रवींद्र वीर आर्य घबरा गए और सितंबर में ही मेडिकल पर चले गए।
मुख्यमंत्री के फैसले का अब सभी को इंतजार है। कुलपति की मनमानी, भर्ती में कथित अनियमितता और वित्तीय अनियमितता के मामले में मुख्यमंत्री स्तर से कार्रवाई होनी है। इसकी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई। अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए यूनिवर्सिटी में अभी अव्यवस्था का आलम है। कुलपति से विवाद के चलते कई अधिकारी यूनिवर्सिटी भी नहीं जा रहे है, इससे प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक व्यवस्था बेपटरी है।
कुलपति पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे है जबकि इस दौरान 10 वित्त नियंत्रक बदल गये। कुलपति पर केवल भर्ती में अनियमितता ही नहीं वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे। वह अपने वेतन से अतिरिक्त हर महीने से 70 हजार रुपये एकेडमिक भत्ता ले रही थीं। यह नियम विरुद्ध था, इसलिए जुलाई 2026 में वित्त नियंत्रक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने इसे रोक दिया। इसके अलावा उनको सरकारी आवास मिला था, फिर भी वह हर महीने करीब 20 हजार रुपये आवास भत्ता लेते रहीं। ऐसी वित्तीय अनियमितता के चलते यहां कोई वित्त नियंत्रक नहीं टिक रहा है। दो साल की इस यूनिवर्सिटी में 10 वित्त नियंत्रक बदले जा चुके हैं और अब 11वें वित्त नियंत्रक आ गए हैं।
इसके अलावा कुलपति पर मानक के विपरीत एलएलएम कोर्स चलाने का भी आरोप है। इस मामले में यूजीसी भी नोटिस आया है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







