आज की ताजा खबर

पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से हमला, हालत गंभीर,मेडिकल कॉलेज रेफर।

top-news

लहूलुहान हालत में छोड़कर भागे हमलावर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज।

रणजीत वर्मा 

मोतिगरपुर/ सुलतानपुर l पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर धारदार कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपित मौके से फरार हो गए। स्वजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

थानाक्षेत्र आलापुर गांव निवासी कंचन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब तीन बजे उनका पुत्र गौरव सिंह अपनी दुकान से बाजार की तरफ जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए दोनों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने से गौरव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे मृत समझकर आरोपित मौके से भाग निकले।घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस संबंध में मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *