आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दीपावली की खुशियां बदलीं गम में, छज्जे से गिरकर किशोर की मौत
- दैनिक लोक भारती
- 10 Nov, 2026
मोमबत्ती लगाने के दौरान 17 वर्षीय लवकुश यादव का बिगड़ा संतुलन, इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम।
दीपावली की देर शाम घर के छज्जे पर हुआ हादसा, दो भाइयों में सबसे छोटा था मृतक, मां और बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल।
सुशील मिश्रा
कूरेभार, सुल्तानपुर। दीपावली का पर्व जिस घर में खुशियों और रोशनी के साथ मनाया जा रहा था, वहां चंद पलों में ही मातम पसर गया। दीपावली की देर शाम घर के छज्जे पर मोमबत्ती लगाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किशोर ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं।
मिली जानकारी के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र के गलिबहा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव का 17 वर्षीय पुत्र लवकुश यादव दीपावली की देर शाम घर को रोशन करने के लिए छज्जे पर मोमबत्ती लगाने चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार लेकर पहुंचे।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. जहीर खान की टीम ने किशोर का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक सुल्तानपुर में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सोमवार की सुबह से ही मृतक के घर पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। गांव के बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। घर में दीपावली के लिए की गई सजावट और रोशनी के बीच पसरा सन्नाटा हर किसी की आंखें नम कर रहा था।
लवकुश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई राहुल यादव (18) और मां ज्योति यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस बेटे के साथ परिवार ने दीपावली की खुशियां मनाने का सपना देखा था, उसी बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







