आज की ताजा खबर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 16 घायल

top-news

बिहार के सहरसा जिले से मजदूरी करने जा रहे थे सभी लोग, छह घायलों की हालत गंभीर; सीएचसी कूरेभार से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर।

मंगलवार की अलसुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 118.8 किमी पर हुआ भीषण हादसा, पीछे से अज्ञात ट्रक ने ट्राली में मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार।

सुशील मिश्रा

कूरेभार, सुल्तानपुर।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। बिहार प्रांत के सहरसा जिले के रहने वाले मजदूरों से भरी ट्राली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की अलसुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 118.8 किलोमीटर पर बिहार के सहरसा जिले के मजदूरों से भरी ट्राली जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली में सवार मजदूर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16अन्य लोग घायल हो गए।


सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कूरेभार लाया गया। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जाहिर खान की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद 16 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। इनमें छह घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।

हादसे में घायल लोगों की पहचान उषा पत्नी अमर यादव, सुप्रिया पुत्री अमर बहादुर, शिवम पुत्र अमर यादव, मिथलेश यादव पुत्र अंग्रेज यादव, मीनाक्षी पुत्री मिथलेश यादव, मंजू पत्नी मिथलेश, दिलखुश यादव पुत्र चीतू यादव, नवीन कुमार पुत्र मोनू शर्मा, शिवम पासवान पुत्र नारायण पासवान, भारती पत्नी शिवम पासवान, सिद्धार्थ कुमार पुत्र शिवम, सोमन शर्मा पुत्र खोनई, बादल कुमार पुत्र मनोज पासवान, सुशील यादव पुत्र अक्कड़ प्रसाद, रुदन कुमार पुत्र भोनू शर्मा, रवींद्र कुमार पुत्र भाने शर्मा और अनिल यादव पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। सभी घायल बिहार के सहरसा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की जानकारी जुटाने में लगी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *