आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम के आदेश बेअसर, सड़कों और खेतों में अब भी घूम रहे छुट्टा गोवंश
- दैनिक लोक भारती
- 10 Nov, 2026
15 दिन में गोशालाओं तक पहुंचाने का दिया था निर्देश, एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभियान की रफ्तार सुस्त; फसलें बर्बाद होने के साथ सड़क हादसों का खतरा
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के सख्त निर्देशों के बावजूद जनपद में छुट्टा गोवंश की समस्या से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। खेतों से लेकर प्रमुख सड़कों और हाईवे तक निराश्रित गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी छुट्टा गोवंश को 15 दिनों के भीतर पकड़कर गोशालाओं और संरक्षण केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश दिए थे, लेकिन करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी धरातल पर अभियान का प्रभावी असर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में अधीनस्थ अधिकारियों की कार्यशैली और आदेशों के अनुपालन पर सवाल उठने लगे हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि खेत-खलिहानों, गांवों की गलियों, संपर्क मार्गों, मुख्य सड़कों और हाईवे पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को अभियान चलाकर पकड़ा जाए। निर्धारित समयसीमा में उन्हें गोशालाओं तक पहुंचाने के साथ चारा, पानी और समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया था। इसके बावजूद जगह-जगह गोवंश के झुंड दिखाई देना अभियान की प्रगति पर सवाल खड़े कर रहा है।
सड़कों पर गोवंश, हर समय हादसे का खतरा
सड़कों पर घूमते और बीच रास्ते में बैठे गोवंश वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। खासकर रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आने पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। टक्कर लगने से गोवंश भी घायल होते हैं और वाहन सवारों की जान भी जोखिम में पड़ती है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित तेजी नजर नहीं आ रही है।
किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी
छुट्टा गोवंश का आतंक खेतों तक पहुंच गया है। महंगे बीज, खाद, डीजल और सिंचाई पर खर्च कर किसान फसल तैयार करता है, लेकिन खेतों में घुसने वाले गोवंश उसकी महीनों की मेहनत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों की रखवाली के लिए किसानों को रातभर खेतों में जागना पड़ता है। इसके बाद भी झुंड में पहुंचने वाले पशुओं से फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। खेती की बढ़ती लागत के बीच यह समस्या किसानों की आर्थिक परेशानी और बढ़ा रही है।
समयसीमा पूरी होने से पहले कार्रवाई की दरकार
जिलाधिकारी की ओर से निर्धारित 15 दिनों की समयसीमा में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभियान में तेजी लाने की जरूरत है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को कागजी प्रगति के बजाय गांवों और सड़कों पर अभियान चलाकर गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई करनी होगी। साथ ही गोशालाओं में उनकी क्षमता, चारे, पानी और देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि संरक्षण के नाम पर केवल औपचारिकता न निभाई जाए।
अब देखना यह है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप शेष समय में अधीनस्थ अधिकारी कितनी सक्रियता दिखाते हैं और किसानों तथा राहगीरों को इस समस्या से कब तक राहत मिल पाती है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







