आज की ताजा खबर

मानपुर गांव में घर लौटने के कुछ घंटे बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

top-news

रोहित अवस्थी

अयाना, औरैया। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मानपुर निवासी दीपक कुमार (32) पुत्र वीरेंद्र कुमार पेंटर का काम करता था। वह औरैया में मकानों की पुताई का काम करता था। बुधवार को वह अपनी पत्नी रेनू देवी और तीन बच्चों अवनीश (8), सौरभ (7) व अनीश (4) के साथ अपनी बहनों और साढ़ू के यहां गया था। रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ घर लौटा। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे उसने घर में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।


मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार पंजाब के मोगा में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना से पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *