आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जहांगीरगंज सड़क हादसे में बेटे के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या चार हुई
- दैनिक लोक भारती
- 12 Nov, 2026
लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रमेश निषाद की मौत, मंगलवार देर रात दो बाइकों की हुई थी आमने-सामने भिड़ंत
एक ही हादसे ने उजाड़ दिए चार परिवार, पत्नी ने पति और बेटे को खोया; गांवों में पसरा मातम
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में घायल रमेश निषाद (45) ने बुधवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उनके बेटे सौरभ (20) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पिता की मौत के साथ ही इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात जहांगीरगंज सीएचसी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में सौरभ, राजकुमार (22) और संजय निषाद (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल रमेश निषाद को उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था, जहां बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे।
बेटे के बाद पिता की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर रमेश निषाद के परिवार में देखने को मिली। शादी समारोह से लौटते समय बाइक चला रहे बेटे सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता रमेश गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। बुधवार को उनकी मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रमेश की पत्नी विंद्रावती पति और बेटे दोनों को खोने के गम में बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। बहन प्रीति और छोटे भाई सागर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर एक साथ आई इस विपत्ति से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
राजकुमार के तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में जान गंवाने वाले राजकुमार मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करते थे। बताया जाता है कि वह करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटे थे। उनकी मौत से पत्नी पूनम और तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटी क्षमता (17), बेटा रजनीश (15) और छोटी बेटी भोली (11) पिता को खोने के गम में बेहाल हैं।
वहीं, संजय निषाद मोबाइल मैकेनिक का काम करते थे। मंगलवार रात वह राजकुमार और ओमप्रकाश के साथ जहांगीरगंज बाजार गए थे। लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। संजय की मौत से मां ऊषा देवी और पिता रामबचन निषाद गहरे सदमे में हैं।
एक ही सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से क्षेत्र के कई गांवों में मातम पसरा हुआ है। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का दर्द है। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







