आज की ताजा खबर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया तेज, डीएम ने पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश

top-news

रोहित अवस्थी 

औरैया। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर चयन प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिकारियों से चयन प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन शासन द्वारा निर्धारित मानकों और पात्रता के आधार पर पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए। चयन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनियमितता, पक्षपात अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


उन्होंने अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों और प्रस्तुत अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चयन से जुड़ी सभी आवश्यक कार्यवाहियां समय से पूरी कर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में शासन के नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। किसी भी अभ्यर्थी की शिकायत या आपत्ति मिलने पर उसका नियमानुसार परीक्षण कर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारु होगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सकेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अविनाश चंद्र मौर्य, डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *