आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सलवार-सूट पहनकर शराब दुकान में घुसा चोर, 2.17 लाख रुपये लेकर फरार
- दैनिक लोक भारती
- 12 Nov, 2026
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, रात 1:28 बजे पीछे का दरवाजा तोड़कर दिया घटना को अंजाम
रोहित अवस्थी
कंचौसी, औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को चोर ने निशाना बनाते हुए दो लाख 17 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। चोर सलवार-सूट पहनकर दुकान के पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुसा और काउंटर में रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दुकान संचालक उदय दीक्षित और सेल्समैन ब्रजेश कुमार के अनुसार, वे रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय काउंटर में दो लाख 17 हजार रुपये रखे हुए थे। रात करीब 1:28 बजे सीसीटीवी फुटेज में सलवार-सूट पहने एक व्यक्ति दुकान में घुसता दिखाई दिया। आरोप है कि चोर ने पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
सुबह दुकान पहुंचने पर पीछे के दरवाजे का ताला टूटा मिला और नकदी गायब थी। इस पर संचालक उदय दीक्षित ने कंचौसी पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी और चोरी का खुलासा करने की मांग की।
सूचना पर चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने दुकान संचालक और सेल्समैन से भी जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







