आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जिले में 37 बूथ घटेंगे, चार जनवरी को आएगी नई मतदाता सूची; छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
- दैनिक लोक भारती
- 12 Nov, 2026
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं और महिलाओं के नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर; चार दिनों तक बूथों पर बैठेंगे बीएलओ
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l आगामी निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। जिले में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के साथ ही अब कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ महिलाओं और अन्य छूटे पात्र नागरिकों का नाम हर हाल में मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। वहीं, मतदाताओं की संख्या के मानक के आधार पर जिले में 37 मतदेय स्थल कम करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके बाद बूथों की संख्या 1642 से घटकर 1605 रह जाएगी।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1200 मतदाताओं के मानक के अनुसार मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया है। संशोधित प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को भेजा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक कायमगंज में 470, अमृतपुर में 372, फर्रुखाबाद में 390 और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 373 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
17 नवंबर से दावे-आपत्तियों का मौका
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों प्रत्येक बूथ पर बीएलओ मौजूद रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे। उन्हें फार्म-6, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
राशन दुकानों से लेकर आंगनबाड़ी तक होगी निगरानी
डीएम ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अभियान को गांवों और शहरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राशन दुकानों पर पंजीकृत लाभार्थियों में छूटे युवाओं और महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा। ग्राम प्रधान, सभासद, स्वयं सहायता समूहों की सखियां, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा और एएनएम भी पात्र महिलाओं का सत्यापन कराएंगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







