आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता करवरिया के सम्मेलन में हजारों लोग हुए शामिल
- दैनिक लोक भारती
- 12 Nov, 2026
योगी जब तक रहेंगे, हर धर्म- हर जाति,हर वर्ग रहेगा सुरक्षित : उदयभान करवरिया
कहा कि यूजीसी में प्रदेश सरकार की भूमिका नहीं, ऊपर की मानसिकता
अरे भाई, एक तो बचा है हर्षवर्धन वाजपेयी। उसको तो बचाकर रखो : उदयभान करवरिया
प्रयागराज - मिर्ज़ापुर हाईवे पर छह किमी लगा रहा जाम
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। प्रयागराज के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गुरुवार को जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर रामपुर करछना में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक किसी के पास पद होता है, उसके आसपास चाटुकारों की भीड़ लगी रहती है। किसी को टिकट तो किसी को पद चाहिए।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य का नाम लिए बिना उन्हें चुनौती देते हुए पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कहा कि “पद छोड़कर एक ऐसी रैली करके दिखाइए, मैं जिंदगीभर आपका गुलाम बनकर रहूंगा।”
पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने प्रयागराज में हुए प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान हंगामे और थप्पड़बाजी को लेकर भी डिप्टी केशव मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई सवाल पूछना चाहेगा तो उसका स्वागत करूंगा। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो किसी वरिष्ठ नेता से सवाल पूछने पर धक्का देकर पुलिस हिरासत में पिटवाते हैं।
दरअसल, 2 नवंबर को प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने हाथ उठाकर कहा कि 'केशव जी, यूजीसीपर भी कुछ कहिए।' इस पर डिप्टी सीएम नाराज हो गए। उन्होंने कहा, “चुप रहो, चलो। मैं सब कुछ बोलूंगा। मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं।” इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि अल्लापुर से भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत 101 ब्राह्मणों के शंखनाद से हुई। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने करीब 10 हजार समर्थकों के साथ घर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान समर्थक हाथों में तलवार और फरसा लहराते दिखे। गाड़ियों के काफिले के कारण प्रयागराज -मिर्जापुर हाईवे पर करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
करीब 10 साल जेल में रहने और पत्नी के निधन के बाद पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हुए हैं। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के भाई पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया भी राजनीति में हैं।
पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने यूजीसी (यूजीसी) को लेकर कहा कि इसमें प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कहीं ना कहीं ऊपर की मानसिकता के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डिगाने के लिए किया गया है। योगी हैं तो उत्तर प्रदेश है। योगी जब तक रहेंगे, तब तक हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग और हर बिरादरी का व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। हमारी बेटियां रात 12 बजे भी स्कूटी लेकर निश्चिंत होकर जा सकेंगी। उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि प्रदेश में योगी जी का राज है।
वैदिक सेना प्रमुख श्याम नारायण भार्गव ने कहा कि सभा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और उन्हें परिवार की तरह जोड़कर रखना है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने खुद को नेता नहीं, बल्कि कार्यकर्ता बताया है। उन्होंने अपनी सुंदरता दर्पण में नहीं, बल्कि जनता के दिल में दिखाई है। उन्होंने नेतागिरी की बात नहीं की। यहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का हिस्सा माना है। यही इस सभा का उद्देश्य है।
पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कहा कि शहर उत्तरी में एक बड़े नेता की ओर से लोगों को पिछले एक महीने से एस एम एस भेजकर दीपावली और दशहरे की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यहां तक कि जिन परिवारों में छह साल पहले किसी की मृत्यु हो चुकी है, अब नेता उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कि "अरे भाई, एक तो बचा है हर्षवर्धन वाजपेयी। उसको तो बचाकर रखो। क्या केवल टेलीफोन और मैसेज आने के चक्कर में उसे भी खो दोगे? ऐसी भूल मत करना। अपनी ताकत बनाकर रखना। इसके पूर्व पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के बेटे सक्षम करवरिया ने भीड का स्वागत और अभिनंदन करते हुए अपनी बात रखी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







