आज की ताजा खबर

एनएच-233 पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई 10 वर्षीय बच्ची, दर्दनाक मौत

top-news

रोडवेज से उतरकर पिता के पीछे जा रही थी अनुष्का, अज्ञात चार पहिया वाहन ने कुचला

बेटी की मौत की खबर सुनकर बेसुध हुई मां, अस्पताल में मचा कोहराम

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। बसखारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। कसदहां शुकुल बाजार के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी अनुरुद्ध निषाद पुत्र दलसिंगार निषाद अपनी पत्नी भानमती, 10 वर्षीय बेटी अनुष्का और एक छोटे बच्चे के साथ फरीदाबाद से घर लौट रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार एनएच-233 पर कसदहां शुकुल बाजार के पास रोडवेज बस से उतरा था। बताया जाता है कि अनुरुद्ध बच्चों को सड़क की दूसरी पटरी पर छोड़कर सामान लेने के लिए दूसरी ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनुष्का पिता के पीछे-पीछे सड़क पार करने के लिए दौड़ पड़ी।

तभी आजमगढ़ की ओर से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से सीएचसी बसखारी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल

अनुष्का की मौत की खबर सुनते ही मां भानमती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में वह चीख-पुकार करते हुए फर्श पर लोटने लगीं और बार-बार बेटी का नाम लेकर पुकारती रहीं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख से बुरा हाल था।

घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक मयंक सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक लिखा-पढ़ी की। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस संबंध में बसखारी थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *