आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
माघ मेला-2027 की तैयारियां समय से होंगी पूरी, आठ सेक्टर और नौ पांटून पुलों से सजेगा मेला क्षेत्र: कमिश्नर
- दैनिक लोक भारती
- 12 Nov, 2026
14 जनवरी से 6 मार्च तक चलेगा 52 दिवसीय माघ मेला, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का होगा विस्तार
अरैल क्षेत्र में बनेंगे दो पांटून पुल, नागवासुकी क्षेत्र को नया सेक्टर-7 बनाकर वीवीआईपी सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर
पवन द्विवेदी
प्रयागराज । माघ मेला 2026-27 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बताया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था का दायरा बढ़ाने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इस बार मेला आठ सेक्टरों में बसाया जाएगा और आवागमन के लिए नौ पांटून पुल प्रस्तावित हैं।
कमिश्नर ने बताया कि संगम, झूंसी और अरैल क्षेत्र में करीब तीन दर्जन ट्रैक्टरों की मदद से जमीन का समतलीकरण शुरू हो चुका है। मेला तैयारियों से संबंधित लगभग 150 टेंडर भी हो चुके हैं। इनमें लैंड लेवलिंग, सफाई व्यवस्था, टेंटेज, फर्नीचर, पेयजल पाइपलाइन और ड्रेनेज से जुड़े कार्य शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी को मुख्य मार्गों और गाटा मार्गों का प्रस्तावित लेआउट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्किंग और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर
मंडलायुक्त ने बताया कि पिछले मेलों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार पार्किंग और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। पार्किंग व्यवस्था की निगरानी के लिए एक विशेष विभागीय अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2013 के कुंभ से अब तक आयोजित कुंभ और माघ मेलों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुझाव भी तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे समय में कई लोग निर्धारित मुख्य मार्गों के बजाय गाटा मार्गों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे आवागमन और भीड़ नियंत्रण में परेशानी होती है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पूरे मेला क्षेत्र के मुख्य और गाटा मार्गों का नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संभावित समस्या वाले स्थानों को पहले से चिह्नित कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा सके।
अरैल क्षेत्र में बनेंगे दो पांटून पुल
कमिश्नर डॉ. लोकेश एम ने बताया कि पिछले वर्ष भी मेला क्षेत्र में नौ पांटून पुल बनाए गए थे, जिनमें दो फाफामऊ की ओर थे। इस बार भी नौ पांटून पुल प्रस्तावित हैं, लेकिन इनमें से दो पुल अरैल की ओर बनाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मेला क्षेत्र में पांटून पुलों का निर्माण भी शुरू हो गया है। काली मार्ग और ओल्ड जीटी रोड के पांटून पुलों का काम प्रारंभ हो चुका है, जबकि शेष सात पुलों का निर्माण भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
पेयजल के लिए 80 बोर उपलब्ध
मेला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में कमिश्नर ने बताया कि कुल 80 बोर उपलब्ध हैं। इनमें से माघ मेले के दौरान 28 बोर का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह तैयारियों की प्राथमिक बैठक है, जिसमें फिलहाल व्यापक रूपरेखा तय की गई है। मेला क्षेत्र, संस्थाओं, घाटों, पार्किंग, सुरक्षा, अग्निशमन और निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नागवासुकी क्षेत्र बनेगा नया सेक्टर-7
इस बार माघ मेले में नागवासुकी क्षेत्र को नए सेक्टर-7 के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस सेक्टर में प्रमुख धार्मिक संस्थाओं, कथा वाचकों, अन्न क्षेत्र और भंडारा संचालित करने वाली संस्थाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्थाओं को बसाने की योजना है। मेला प्रशासन को उम्मीद है कि इससे कानपुर, झांसी, लखनऊ और अयोध्या सहित अन्य शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जा सकेगा।
माघ मेला 2026-27 की प्रमुख स्नान पर्व तिथियां
माघ मेला 14 जनवरी 2027 से 6 मार्च 2027 तक प्रस्तावित है। कुल 52 दिनों तक चलने वाले इस मेले में प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां इस प्रकार हैं—
मकर संक्रांति – 14/15 जनवरी 2027, गुरुवार/शुक्रवार
पौष पूर्णिमा – 22 जनवरी 2027, शुक्रवार
मौनी अमावस्या – 6 फरवरी 2027, शनिवार
बसंत पंचमी – 11 फरवरी 2027, गुरुवार
माघी पूर्णिमा – 20 फरवरी 2027, शनिवार
महाशिवरात्रि – 6 मार्च 2027, शनिवार
मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का होगा विस्तार
माघ मेला 2026-27 में प्रशासन की ओर से कई व्यवस्थाओं का विस्तार प्रस्तावित है। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—
मेला क्षेत्रफल: 844 हेक्टेयर से बढ़ाकर 900 से 925 हेक्टेयर
सेक्टर: 7 से बढ़ाकर 8
स्नान घाटों की लंबाई: 3.60 किलोमीटर से अधिक
पांटून पुल: 9
पार्किंग स्थल: 42 से बढ़ाकर 42 से अधिक
पार्किंग क्षेत्र: 250 हेक्टेयर से अधिक
पार्किंग क्षमता: 1.30 लाख से अधिक वाहन
यातायात लाइन: 1 से बढ़ाकर 2
सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था भी होगी मजबूत
सुरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्था के तहत थानों की संख्या 17 से बढ़ाकर 17 के साथ 2 अतिरिक्त, चौकियों की संख्या 42 के साथ 8 अतिरिक्त और फायर स्टेशनों की संख्या 20 के साथ 2 अतिरिक्त करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा फायर वॉच टावर, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की संख्या में भी विस्तार किया जाएगा।
मेला क्षेत्र में 400 से अधिक और नगर क्षेत्र में 1,152 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव है। स्नान घाटों की संख्या 31 से अधिक तथा होल्डिंग एरिया की संख्या 16 से अधिक करने की भी योजना है। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक माघ मेला उपलब्ध कराया जा सके।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







