आज की ताजा खबर

भाजपा से कैप्टन राहुल तिवारी ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भेजा त्यागपत्र

top-news

पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को बताया नाराजगी की वजह

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर असंतोष जताते हुए कैप्टन राहुल तिवारी ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 12 नवंबर 2026 को अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भेजा। त्यागपत्र पर उनकी सक्रिय सदस्यता संख्या 214891 और विधानसभा क्षेत्र 165-उन्नाव सदर का उल्लेख है।

कैप्टन राहुल तिवारी ने अपने पत्र में पार्टी की मौजूदा नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि समय के साथ संगठन की कार्यशैली में बदलाव आया है। उनके मुताबिक, पार्टी में समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं को अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की बातों और सुझावों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा, जिससे संगठन के भीतर संवाद और सहभागिता प्रभावित हो रही है।


उन्होंने आरोप लगाया कि संगठनात्मक गतिविधियां सीमित दायरे में सिमटती जा रही हैं और निर्णय प्रक्रिया में आम कार्यकर्ताओं की भागीदारी कम हुई है। उनका कहना है कि जिस संगठन को कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ने मजबूत बनाया, वहां अब उनकी भूमिका और सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों से आहत होकर उन्होंने सक्रिय सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति जताया आभार

त्यागपत्र में राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान एवं आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान मिले सहयोग और अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मन में पार्टी के प्रति सम्मान बना रहेगा, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में संगठन के साथ आगे काम करना उनके लिए संभव नहीं रह गया है।

उनका त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को संबोधित है। फिलहाल त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इसे पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने के उनके निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *