आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अमृतपुर तहसील के सरकारी आवासों पर बदहाली का कब्जा, लाखों के भवन खंडहर बनने की कगार पर!
- दैनिक लोक भारती
- 13 Nov, 2026
अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बने आलीशान आवास वर्षों से वीरान, न रंगाई-पुताई हुई और न मरम्मत; शाम ढलते ही जिला मुख्यालय लौट जाता है तहसील का अमला, सरकारी संपत्ति को बर्बाद होने से बचाने की सुध लेने वाला कोई नहीं
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च हुए, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आलीशान आवास बनवाए गए, लेकिन आज वही सरकारी भवन बदहाली की तस्वीर बनकर रह गए हैं। अमृतपुर तहसील परिसर में बने आवासीय भवनों की हालत ऐसी है कि वर्षों से न उनकी रंगाई-पुताई कराई गई और न ही मरम्मत की सुध ली गई। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर होते जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए इन आवासों का निर्माण कराया गया था, वे ही यहां रात्रि निवास नहीं करते। शाम ढलते ही तहसील का प्रशासनिक अमला जिला मुख्यालय लौट जाता है और लाखों की लागत से तैयार सरकारी आवास सूने पड़े रह जाते हैं। सरकारी धन से खड़ी की गई संपत्ति की यह दुर्दशा प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।
दरअसल, अमृतपुर तहसील का निर्माण वर्ष 2008 में बसपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन कद्दावर मंत्री अनंत कुमार मिश्रा के विशेष प्रयासों से कराया गया था। तहसील भवन के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास के लिए भी लाखों रुपये खर्च कर आवासीय भवन बनवाए गए थे। इसके पीछे मंशा थी कि तहसील मुख्यालय पर अधिकारी और कर्मचारी उपलब्ध रहें, ताकि दूरदराज से आने वाले फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। लेकिन समय बीतने के साथ आवासीय व्यवस्था ही उपेक्षा का शिकार हो गई।
निर्माण के बाद मरम्मत की सुध तक नहीं
तहसील परिसर में बने आवासीय भवनों की हालत लंबे समय से रखरखाव नहीं होने की गवाही दे रही है। निर्माण के बाद से इनकी दोबारा रंगाई-पुताई तक नहीं कराई गई। जरूरी मरम्मत के अभाव में भवनों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पिछले महीने प्रशासनिक भवन में कुछ मरम्मत कार्य जरूर कराए गए, लेकिन वहां भी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकीं। शौचालयों में सुधार कार्य नहीं कराया गया और पानी की आपूर्ति के लिए लगी टोंटियां खराब पड़ी हैं। प्रशासनिक भवन की यह स्थिति है तो आवासीय भवनों की बदहाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
आवास बने, लेकिन रहने वाला कोई नहीं
आवासीय भवनों की दुर्दशा के पीछे उनका खाली रहना भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। शाम ढलते ही तहसील के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय लौट जाते हैं। तहसील मुख्यालय पर नियमित रात्रि निवास नहीं होने से सरकारी आवास सूने पड़े रहते हैं। पूर्व में तैनात तीन-चार अधिकारी ऐसे भी रहे, जिन्होंने तहसील परिसर में बने सरकारी आवासों में रात्रि निवास किया था, लेकिन कर्मचारियों के स्तर पर यह व्यवस्था नियमित नहीं हो सकी। अमृतपुर कस्बा चौकी का संचालन परिसर के एक भवन से होने के कारण वहां तैनात पुलिसकर्मी जरूर इसी परिसर में रहते हैं।
शासन की मंशा और धरातल की तस्वीर में अंतर
शासन की मंशा है कि तहसील प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी तहसील मुख्यालय पर रात्रि निवास करें, जिससे जरूरत पड़ने पर आम नागरिकों को उनसे संपर्क करने और अपनी समस्याएं रखने में परेशानी न हो। इसके बावजूद शाम होते ही अधिकारियों और कर्मचारियों का जिला मुख्यालय लौट जाना इस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है। जब तहसील मुख्यालय पर जिम्मेदारों की नियमित मौजूदगी ही नहीं होगी तो आवास निर्माण का मूल उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा।
समय रहते नहीं चेते तो खंडहर बन जाएंगे सरकारी भवन
सरकारी धन से तैयार इन भवनों की अनदेखी का खामियाजा अंततः सरकारी खजाने को ही भुगतना पड़ेगा। समय रहते मरम्मत, रंगाई-पुताई और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं कराया गया तो लाखों रुपये की लागत से बने आवास पूरी तरह जर्जर होकर अनुपयोगी हो सकते हैं। सवाल यह है कि जब अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध हैं तो उनका उपयोग क्यों नहीं हो रहा? वर्षों से मरम्मत और रखरखाव क्यों नहीं कराया गया? सरकारी संपत्ति को बर्बाद होने से बचाने और शासन की मंशा के अनुरूप तहसील मुख्यालय पर रात्रि निवास सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी आखिर कौन निभाएगा?
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







