आज की ताजा खबर

सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

top-news

सुशील मिश्रा 

सुल्तानपुर (धम्मौर)। जिले के थाना धम्मौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटी के रेवतीपुर गड़ेरिया पुरवा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बकरी चराने गए बुजुर्ग काशी पाल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी एक बकरी अचानक कुएं में गिर गई थी। बकरी को बचाने के प्रयास में बुजुर्ग भी कुएं में गिर गए और उनकी जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान काशी पाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह रोजाना की तरह बकरी चराने गए थे। इसी दौरान उनकी एक बकरी कुएं में गिर गई। अपनी बकरी को बचाने के लिए वह कुएं में उतरे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद भी हादसे का शिकार हो गए।


उधर, काफी समय तक जब काशी पाल घर वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े। परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। इसी दौरान उनकी बकरी कुएं में मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर थाना धम्मौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में शोक का माहौल है।

फिलहाल थाना धम्मौर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

एक बेजुबान जानवर को बचाने की कोशिश में बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *