आज की ताजा खबर

जन्मदिन पर आंचल तिवारी नीम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

top-news

युधिष्ठिर सिंह

बल्दीराय सुल्तानपुर। जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की एक सराहनीय पहल करते हुए आंचल तिवारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नीम का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पिता राज प्रकाश तिवारी ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना समाज और पर्यावरण के लिए उपयोगी कदम है। नीम का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सहाई फाउंडेशन की पहल 'जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ' के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। सहाई फाउंडेशन के जिला संयोजक दिनेश चन्द्रा ने अंजलि तिवारी के सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जग ध्यान यादव नमन तिवारी आदि सम्मानित जन मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *