आज की ताजा खबर

रायायण फिल्म में भगवान श्रीराम व माता सीता की भूमिका और रावण के महिमा मंडन की किया निंदा

top-news

सनातन पर हमला करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : स्वामी शाडिल्य महराज

केन्द्र व प्रदेश सरकार फिल्म के प्रसारण पर लगाये रोक, निर्देशक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। श्रीमदजगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने दक्षिण भारत की फिल्म रामायण के प्रसारण  पर केन्द्र और प्रदेश सरकार से शीघ्र रोकने लगाने और निर्माता निर्देशक नितेश तिवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आज मांग की है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि दक्षिण भारत की रामायण फिल्म रिलीज हुई है जिसमें भगवान श्रीराम को लडाई में भागते हुए और उनके मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से छेडछाड की गयी है। उन्होंने कहा कि माता सीता जो कि भारतीय संस्कृति और संस्कार की आधार स्तम्भ के  मर्यादित चरित्र और भूमिका को गलत प्रदर्शित किया है।

इतना ही नही माता सीता को लडाई करते हुए दिखाया गया है जबकि गोस्वामी तुलसीदास महराज द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस और महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण महाकाव्य में ऐसी किसी भी घटना का कोई उल्लेख नही है। ऐसे में सनातन धर्म के आधार

स्तम्भ और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता

के चरित्र को बदनाम करने से लोग बाज आये। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से दक्षिण भारत की विवादित फिल्म रामायण के बहिष्कार की मांग की है जिससे कि ऐसे लोगों को बढावा ना मिल सके। स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि अगर विवादित फिल्म रामायण का प्रसारण होता है तो संत - महात्मा आंदोलन के लिए बाध्य होगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार और सेंसर बोर्ड की होगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *