आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाकाहारी होने का दावा कर रहे बुजुर्ग के गले में फंसा मिला मछली का कांटा, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सफल इलाज
- दैनिक लोक भारती
- 13 Nov, 2026
चार बार असफल प्रयास के बाद लखनऊ किया गया था रेफर, कानपुर मेडिकल कॉलेज की टीम ने एंडोस्कोपी से निकाला कांटा
77 वर्षीय मरीज को निगलने में हो रही थी परेशानी, सफल प्रक्रिया के बाद मिली राहत
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक की मदद से 77 वर्षीय बुजुर्ग के गले में फंसे मछली के कांटे को सफलतापूर्वक निकाल लिया। मरीज बर्रा, कानपुर नगर का निवासी है। खास बात यह रही कि दूसरे चिकित्सा संस्थानों में कई बार प्रयास के बावजूद कांटा नहीं निकल सका था। इसके बाद मरीज को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन आखिरकार जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की टीम ने उसे निकालने में सफलता हासिल की।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, मरीज को 25 अक्टूबर को गले में मछली का कांटा फंसने के बाद निगलने में परेशानी और असहजता होने लगी थी। उसने अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में उपचार कराया। इस दौरान एंडोस्कोपी के माध्यम से कांटा निकालने के करीब चार प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थिति को देखते हुए मरीज को आगे के उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाद में उसे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया।
आधुनिक तकनीक से निकाला गया कांटा
मरीज की जटिल स्थिति और पहले हो चुके असफल प्रयासों को ध्यान में रखते हुए सर्जरी विभाग की टीम ने आधुनिक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से उपचार करने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रो. संजय काला के मार्गदर्शन में वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. डॉ. आरके जौहरी और उनकी टीम ने प्रक्रिया को अंजाम दिया।
चिकित्सकों ने Rat Tooth Foreign Body Removal Forceps की सहायता से एंडोस्कोपी के जरिए गले के ऊपरी हिस्से में फंसे मछली के कांटे को बाहर निकाल दिया। मेडिकल कॉलेज के अनुसार, पहले कई प्रयास असफल होने के बावजूद उसकी टीम ने अपने प्रयास में ही कांटा निकालने में सफलता प्राप्त की।
परिजनों ने बताया शाकाहारी है परिवार, मरीज की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय
इस मामले का एक दिलचस्प पहलू भी सामने आया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि उनका पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी है। मरीज ने भी शुरुआत में मछली या अन्य मांसाहारी भोजन करने से इनकार किया था। हालांकि, जब गले से मछली का कांटा निकला तो मरीज ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “अब तो चोरी पकड़ी गई।”
लंबे समय से दर्द और निगलने में परेशानी के साथ अलग-अलग स्थानों पर उपचार के असफल प्रयासों से मरीज मानसिक रूप से भी परेशान हो गया था। कांटा निकलने के बाद उसे काफी राहत मिली। मरीज ने प्रिंसिपल डॉ. संजय काला, प्रो. डॉ. आरके जौहरी और पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार जताया।
समय पर विशेषज्ञ उपचार जरूरी : डॉ. जौहरी
प्रो. डॉ. आरके जौहरी ने बताया कि गले में फंसी बाहरी वस्तु आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकती है। उसकी स्थिति और दिशा के आधार पर गंभीर जटिलताएं भी हो सकती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीकों से कई जटिल मामलों का उपचार बिना आपातकालीन ओपन सर्जरी के भी संभव है। इस सफल प्रक्रिया पर अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे संस्थान में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और चिकित्सकों की कुशलता का उदाहरण बताया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







