आज की ताजा खबर

शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह का आकस्मिक निधन

top-news

 पुलिस विभाग में शोक की लहर, साथी पुलिसकर्मियों में छाया मातम

सुरेंद्र कुमार पांडेय

भदैयाँ सुल्तानपुर। शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक व गाजीपुर जनपद निवासी संजय सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जिसके थाना परिसर मे शोक की लहर व्याप्त है

शिवगढ थाने मे तैनात उप निरीक्षक संजय सिंह पुत्र स्व. गुरजन सिंह ग्राम हरपुर गाजीपुर के निवासी है, शुक्रवार को सुबह थाने की बैरक मे अचानक अपने विस्तर पर गिर गए, एस ओ परशुराम ओझा हमराही सिपाहियों के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

उपनिरीक्षक  के अचानक निधन से शिवगढ़ थाना परिसर में शोक का माहौल छा गया। उनके साथ तैनात पुलिसकर्मी इस खबर से स्तब्ध रह गए। साथी पुलिसकर्मियों के बीच उनके निधन को लेकर गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस विभाग ने अपने एक साथी अधिकारी को खो दिया है।

पुलिसकर्मियों के बीच शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। दिवंगत उपनिरीक्षक के निधन से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में भी शोक व्याप्त है। एस ओ परशुराम ओझा ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है,

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *