आज की ताजा खबर

प्रयागराज में हो रहा चतुर्दिक विकास जन प्रतिनिधि और अफसरों ने रखी अपनी बात

top-news

कहा कि कुंभ - 2031 तक विकास से बदल जाएगा शहर, आसपास का नक्शा

राइजिंग सिटीज और "कमिश्नरेट कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न

 पवन द्विवेदी

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आज"राइजिंग सिटीज और "कमिश्नरेट कनेक्ट" का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यूपी में विकास और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जहां अपने विचार व्यक्त किए। वहीं आने वाले समय में सरकार के रूट मैप को लेकर भी विचार विमर्श किया।

कार्यक्रम की शुरुआत योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शहर पश्चिमी से बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह से चर्चा के साथ हुई। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार में किस तरह से तेजी से विकास कार्य हुए हैं। विकास की रोशनी कैसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है और कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।


कार्यक्रम में फूलपुर से बीजेपी विधायक दीपक पटेल और शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रयागराज में कुंभ के दौरान कई रिकॉर्ड बने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। जिसका फायदा आज भी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने आगामी दिनों में सरकार की ओर से लाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।

प्रयागराज के कमिश्नर डॉ लोकेश एम और पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने कानून व्यवस्था और विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम हो रहा है। कमिश्नर ने माघ मेले को लेकर तैयारी और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने को लेकर किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी।  डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले में हो रहे समग्र विकास की चर्चा की तो वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने अपराधियों में कानून का खौफ और उन्हें सजा दिलाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने प्रयागराज शहर के सुनियोजित विकास और माघ मेले की तैयारी को लेकर चर्चा की।  नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने ओडीओपी और ओडीओसी को लेकर सरकार द्वारा योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्हें बताया कि किस तरह से पूरे जिले में जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण इलाके में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। जबकि प्रतापगढ़ सदर से बीजेपी विधायक राजेंद्र मौर्य ने प्रतापगढ़ जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद आज लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि ओडीओपी और ओडीओसी इस योजना के चलते लोगों को रोजगार मिल रहा है।


मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह से यमुना के तट पर प्रेरणा पार्क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी 100 वार्डों में योगा पार्क बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा आईटी सिटी का भी निर्माण प्रयागराज में प्रस्तावित है। एयरोसिटी के नजदीक आईटी सिटी का निर्माण किया जाएगा ताकि प्रयागराज की मेधा को यहीं पर रोजगार मिले।

कमिश्नरेट कनेक्ट कार्यक्रम के जरिए ओडीओपी और ओडीओसी को लेकर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने चर्चा की। बताया कि किस तरह से 2018 में शुरू हुआ ओडीओपी आज हर जिले का पहचान बन गया है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैसे आज ओडीओसी के जरिए हर जिले के प्रमुख व्यंजन को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी दी जा रही है लोन मुहैया कराए जा रहे हैं। जिससे लोगों को लाभ भी हो रहा है। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव  यादव ने बताया कि किस तरह से रोजगार मेलों के जरिए सरकार लगातार लोगों को रोजगार से जोड़ रही है। उन्होंने युवाओं को निजी क्षेत्र में मिल रहे अवसरों को लपकने के लिए कहा। प्रयागराज होटल एसो के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह ने भी धार्मिक पर्यटन बढ़ने से रोजगार की अपार संभावनाओं की बात कही। उन्होंने कहा कि आज होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा मिला है। लगातार नए-नए होटल खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में अभी भी होटल इंडस्ट्री के लिए बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होटल के जरिए सरकार की ओडीओपी और ओडीओसी योजना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। होटल में इन उत्पादों के स्टाल लगाए जा रहे हैं। जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को इसके बारे में पर्याप्त जानकारी मिलती है। बिक्री होने से लोगों को आमदनी होती है जिससे रोजगार मिलता है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई उद्यमियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। लोगों ने सरकार की ओडीओपी और ओडीओसी योजना की सराहना भी की।

 कार्यक्रम में श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगद्गुरु शांडिल्य जी महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता अंकिता राज के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *