आज की ताजा खबर

न्यूरोसर्जरी - न्यूरोलॉजी की आधुनिक तकनीकों पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

top-news

यूबीई, मिस, टीएलआईएफ डीएसए, ईईजी, टीसीडी, बोटॉक्स इंजेक्शन पर हुए प्री-कांफ्रेंस वर्कशॉप

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। यूपी यूके न्यूरोकोन -  2026 के पहले दिन मेडिकल कॉलेज परिसर के ओल्ड एग्जामिनेशन हॉल में न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी के प्री-कांफ्रेंस वर्कशॉप आयोजित किए गया। आयोजन सचिव डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह  वर्कशॉप में प्रतिभागियों को आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और जांच एवं उपचार प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि, न्यूरोसर्जरी के अंतर्गत यूबीई (यूनिलैटरल बाइपोर्टल एंडोस्कोपी) पर डॉ. गौरव बंसल, डॉ. अहमद अंसारी और डॉ. ओपी. सिंह ने प्रशिक्षण दिया। मोनोपोर्टल एंडोस्कोपी और दर्द प्रबंधन के लिए ब्लॉक्स के सत्र में डॉ. अचल गुप्ता ने तकनीक के व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी साझा की और प्रशिक्षण भी दिया। मोनोपोर्टल एंडोस्कोपी से स्पाइन सर्जरी और एंडोवैस्कुलर तकनीकों पर भी अलग-अलग वर्कशॉप हुए। एंडोवैस्कुलर सत्र में डॉ. दीपक कुमार सिंह ने मस्तिष्क की रक्तवाहिनियों से जुड़ी बीमारियों के उपचार की आधुनिक तकनीकों पर जानकारी दी और इंडोवेस्कुलर तकनीक से मस्तिष्क की धमनियों में होने वाले गुब्बारे नुमा उभार (एन्यूरिज्म) को बंद करने की आधुनिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया।


न्यूरोलॉजी के वर्कशॉप में ईईजी का सत्र डॉ. विनोद कुमार पुरी ने लिया। ट्रांसक्रेनियल डॉप्लर (टीसीडी) पर डॉ. वरुण सिंह, डॉ. और अभिषेक पाठक और ने प्रशिक्षण दिया। मूवमेंट डिसऑर्डर में बोटॉक्स इंजेक्शन की सूक्ष्म तकनीक के सत्र में डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अब्दुल कावी और डॉ. सौरभ कुमार ने उपचार एवं इंजेक्शन तकनीक से जुड़े पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। वर्कशॉप आयोजन में डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ अशोक कुमार, डॉ. यतेन्द्र शुक्ला, डॉ गुलाब सोनी, डॉ अक्षत पाण्डे और डॉ. सिद्धार्थ सिंह ने सहयोग किया।

आयोजन अध्यक्ष डॉ मुकुल पाण्डे ने बताया कि शुक्रवार शाम रेडिसन होटल प्रयागराज में वीडियो प्रेजेंटेशन सत्र आयोजित हुए। इनमें जटिल एन्यूरिज्म की इंडोवेस्कुलर क्वायलींग, माइक्रोवैस्कुलर एनास्टोमोसिस, कैरोटिको-कैवर्नस फिस्टुला का इन्डोवैस्कुलर उपचार, माइक्रोन्यूरोसर्जरी और एंडोस्कोपिक एन्यूरिज्म क्लिपिंग पर प्रस्तुतियां दी गईं। दूसरे सत्र में ब्रेन ट्यूमर (ग्लायोमा )ड्यूरल आर्टेरियोवेनस फिस्टुला, एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी, और रोबोटिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी से जुड़े वीडियो और अनुभव साझा किए गए। डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अकादमिक सत्र 14 और 15 नवंबर को एएमए कन्वेंशन सेंटर में होंगे।

उक्त अवसर पर प्रो. एसपीएस. चौहान, प्रो. एनसी. द्विवेदी, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. मुकुल पांडेय, प्रो. एनएन. गोपाल, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. कमलेश कुमार सोनकर, डॉ. विमल पालीवाल, डॉ. अनंत मेहरोत्रा, डॉ. सत्यदेव पांडेय, डॉ. गुलाब सोनी, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. यतेन्द्र शुक्ला, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. नितिश कुमार सिंह, डॉ. अंचल चौहान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आशीष राय, डॉ. अर्चना ओझा, डॉ. बी.के. सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. सौरभ आनंद दुबे, डॉ. मो तारिक अंसारी और डॉ. आरपी. पांडेय एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *