आज की ताजा खबर

बेटी के साथ युवक को देख पिता ने भतीजे संग मिलकर की हत्या, रस्सी से घोंटा गला

top-news

जहानगंज के सरवर आलमपुर में खंडहर के पास मिला था दीपक का शव, पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया

गोपाल प्रकाश सक्सेना

फर्रुखाबाद l जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरवर आलमपुर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, बेटी के साथ युवक को घर में देखकर पिता आपा खो बैठा। उसने पहले बांस के डंडे से युवक की पिटाई की, फिर भतीजे को बुलाकर रस्सी से गला कस दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव गांव के खंडहर के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा और रस्सी समेत अन्य सामान बरामद किया है।

12 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को ग्राम सरवर आलमपुर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची जहानगंज पुलिस ने शव की शिनाख्त दीपक पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम नगला चाहर के रूप में की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष चन्द्र कुशवाहा और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि 11 नवंबर की रात वह खेत से घर लौटा तो दीपक उसकी पुत्री के साथ घर के अंदर मौजूद था। यह देखकर वह आक्रोशित हो गया और घर में रखे बांस के डंडे से दीपक को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपने भतीजे विमलेश उर्फ भूरे को बुलाया। दोनों ने मिलकर रस्सी से दीपक का गला कस दिया। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव गांव के खंडहर के पास फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा, रस्सी, घटना के समय पहनी गई हरे रंग की शर्ट, जिस पर लाल रंग के दाग लगे हैं, और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद के निर्देशन में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह और कांस्टेबल अंकुर शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *