आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सामूहिक विवाह की तैयारियों को परखा, 20 नवंबर को 375 जोड़े लेंगे सात फेरे
- दैनिक लोक भारती
- 13 Nov, 2026
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में होगा जनपद स्तरीय आयोजन, 703 के लक्ष्य के सापेक्ष 908 जोड़ों ने किया आवेदन; अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 20 नवंबर को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिले को 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जबकि इसके सापेक्ष 908 जोड़ों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। प्रथम चरण में करीब 375 पात्र जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी है। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समय से सभी इंतजाम पूरे कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से बेटियों का विवाह सम्मानजनक ढंग से संपन्न कराने में परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिलता है। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे समय से पूरा कराएं और कार्यक्रम के दिन स्वयं आयोजन स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।
उन्होंने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बैठने, टेंट, मंच, भोजन, पार्किंग, सुरक्षा और चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। वर-वधू और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी को परेशानी न हो।
डीएम ने लाभार्थियों के आवेदन और अभिलेखों का नियमानुसार सत्यापन कर पात्रों की सूची तैयार करने तथा उन्हें समय से सूचना देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले पात्र परिवारों को ही दिया जाए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके सापेक्ष 908 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रथम चरण में लगभग 375 पात्र जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी की जा रही है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







