आज की ताजा खबर

भव्य सत्संग का आयोजन आत्मज्ञान, ध्यान और अहंकार त्याग का दिया संदेश लंगर में उमड़े श्रद्धालु

top-news

सद्गुरु की रजा में राजी रहना ही आनंदमय जीवन का रहस्य: संत देवेंद्र मोहन 

लोकभारती न्यूज ब्यूरो 

खुटार-शाहजहांपुर। बंडा रोड स्थित मां पंचवारी मंदिर के निकट शगुन मैरिज लॉन में संत देवेंद्र मोहन महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग एवं लंगर प्रसाद का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रवचन सुने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

महाराज ने कहा कि गुरु के पास सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए नहीं, बल्कि स्वयं को जानने और सत्य को समझने के लिए आना चाहिए। सच्चा शिष्य वही है, जो संसार की वस्तुएं मांगने के बजाय स्वयं को बदलने की प्रार्थना करता है। उन्होंने कहा कि अहंकार, अभिमान और विकारों को त्यागना ही जीते जी मरने का वास्तविक अर्थ है। आनंद परिस्थितियों में नहीं, बल्कि हमारे सोचने और जीने के तरीके में छिपा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को ध्यान और आत्मचिंतन के माध्यम से स्वयं में बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

कहा कि अत्यधिक मोह दुख और चिंता का कारण बनता है। जीवन में होने वाले बदलावों को सहजता से स्वीकार करते हुए सद्गुरु की रजा में राजी रहना ही आनंदमय जीवन का मार्ग है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह रहे। संतोष भाई, मूलचंद, मालती देवी, रामेश्वर दयाल, लंगर महेश भैया और उनकी टीम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *