आज की ताजा खबर

साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसने से महिला की मौत, शादी में पूड़ी बेलने जा रही थी

top-news

रोहित अवस्थी 

अछल्दा औरैया। अछल्दा थानाक्षेत्र के गुनौली गांव निवासिनी गीता देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। साड़ी का पल्लू मोटरसाइकिल के पिछले पहिए में फंसने से वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। सीएचसी अछल्दा में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गीता देवी पत्नी सर्वेश कुमार दुबे निवासी गुनौली, अछल्दा उम्र 66 शादियों में पूड़ी बेलने का कार्य करती थी।

गांव के प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गुनौली के साथ मोटरसाइकिल से रजुआमऊ गांव पूड़ी बेलने के लिए जा रही थी। तभी वंशी गांव निकल कर साड़ी का पल्लू मोटरसाइकिल के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी।

आनन-फानन में निजी वाहन से सीएचसी अछल्दा लेकर आए जहां डॉ. अविचल पांडेय ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का एक बेटा विवेक उर्फ चिंकू है।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मुन्नालाल,उपनिरीक्षक मेवालाल ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *