आज की ताजा खबर

घर के अंदर फंदे से लटकता मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव

top-news

 सुशील मिश्रा 

कूरेभार, सुलतानपुर l थाना क्षेत्र के देवकली सरैया गांव में शनिवार को एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से बने फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार देवकली सरैया गांव निवासी राज कुमार की 14 वर्षीय पुत्री सोनी का शव शनिवार को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।

घटना के समय घर पर परिजन मौजूद नहीं थे। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोरी की मौत से परिवार में मातम छा गया।बताया जाता है कि मृतका के पिता राज कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं।

परिवार में किशोरी के दो बड़े भाई और एक छोटी बहन है। घटना के बाद मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की असामयिक मौत से परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख संभाले नहीं संभल रहा है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

घटना की सूचना मिलते ही कूरेभार थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *