आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में एक साल के मासूम का अपहरण कर 50 हजार रुपये में बेचा, महिला समेत दो गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 14 Nov, 2026
कादीपुर पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद किया
बच्चे को खरीदकर मुंबई ले गया था आरोपी, सौदा तय न होने पर वापस लौटा; पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। कादीपुर कस्बे से अपहृत एक वर्षीय मासूम तौफीक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे का अपहरण कर उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक महिला और बच्चे को खरीदने के आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला की निशानदेही पर बच्चे की बिक्री से मिली 50 हजार रुपये की रकम भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार, जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम ककोरगहना निवासी रूबीना पत्नी रोशन ने 7 नवंबर 2026 को कादीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने एक वर्षीय बेटे तौफीक को कादीपुर रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अपनी करीब आठ वर्षीय बेटी के पास छोड़कर पानी लेने गई थीं। वापस लौटीं तो बच्चा वहां नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 392/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने कई पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण करने के साथ सर्विलांस की मदद से महिला की पहचान की गई। लगातार तलाश और दबिश के बाद पुलिस ने 13 नवंबर को ऊषा पत्नी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया।
50 हजार रुपये में बेचने का आरोप, मुंबई भी ले गया था खरीदार
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला ऊषा ने 5 नवंबर को कादीपुर के पटेल चौराहे से एक छोटी बच्ची को बहला-फुसलाकर उसकी गोद में मौजूद तौफीक को अपने साथ ले लिया था। इसके बाद उसने बच्चे को कादीपुर खुर्द निवासी जितेन्द्र पुत्र सोमई को 50 हजार रुपये में बेच दिया।
पुलिस के मुताबिक, जितेन्द्र बच्चे को बेचने के इरादे से मुंबई ले गया था, लेकिन वहां सौदा तय नहीं हो सका। इसके बाद वह वापस लौट आया और दोबारा बच्चे को बेचने के लिए ले जा रहा था। ऊषा से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद ग्राम मगरावां में साजिद कार वॉशिंग सेंटर के पास दबिश देकर जितेन्द्र को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से मासूम तौफीक को सकुशल बरामद कर लिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऊषा पत्नी सीताराम निवासी ग्राम सराय कल्याण, थाना कादीपुर, उम्र करीब 42 वर्ष और जितेन्द्र पुत्र सोमई निवासी ग्राम कादीपुर खुर्द, थाना कादीपुर, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में धारा 143/145 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक सगीर मुहम्मद, हेड कांस्टेबल राज कुमार शुक्ला, अमित कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश यादव, कांस्टेबल पवन जीत यादव और महिला कांस्टेबल खुशबू गुप्ता शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







