आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सनातन संस्कृति के रंग में सजी डॉ. मनोज जैन की वैवाहिक वर्षगांठ
- दैनिक लोक भारती
- 14 Nov, 2026
तुलसी पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ मनाया दांपत्य जीवन का उत्सव, अतिथियों ने दी सुखी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं
मोहम्मद नईम
कसया, कुशीनगर। तथागत गौतम बुद्ध की पावन धरती कुशीनगर स्थित भनसाघर बाटी चोखा रेस्टोरेंट में डॉ. मनोज कुमार जैन, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन, निदेशक न्यू वेज पब्लिक स्कूल (एनडब्ल्यूपीएस), तरकुलवा, देवरिया की वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समारोह में सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर परिवारजन, इष्ट-मित्र, शुभचिंतक एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन परंपरा के अनुरूप तुलसी पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. मनोज कुमार जैन ने अपनी धर्मपत्नी पारुल जैन के साथ मां तुलसी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गुलाब का पुष्प भेंट कर माल्यार्पण किया तथा सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना की। तुलसी पूजन का यह पारंपरिक दृश्य समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
समारोह में राजीव नयन द्विवेदी अपनी पत्नी बिन्नू द्विवेदी के साथ शामिल हुए। उन्होंने डॉ. मनोज कुमार जैन एवं पारुल जैन को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खानपान और सनातन परंपराओं के अनुरूप मनाया गया यह आयोजन सराहनीय एवं यादगार है। आधुनिकता के दौर में भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।
भनसाघर बाटी चोखा रेस्टोरेंट, कुशीनगर के प्रो. मनोज प्रजापति ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार जैन एवं पारुल जैन ने सपत्नीक तुलसी पूजन कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की सुंदर मिसाल पेश की है। भारतीय संस्कृति में तुलसी पूजन को सुख, सौभाग्य, समृद्धि तथा दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसके पश्चात केक काटकर वैवाहिक वर्षगांठ की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित अतिथियों ने दंपति के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। समारोह में उमेश उपाध्याय, आंचल जैन, समीर जैन, सुपुत्र आरुष जैन एवं बिट्टू जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आपसी आत्मीयता के साथ खुशियां साझा कीं और भनसाघर के शुद्ध देसी व्यंजनों का आनंद लिया। सनातन संस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और पारंपरिक देसी खानपान के संग आयोजित यह समारोह उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







