आज की ताजा खबर

आईएएस प्रथमेश कुमार बने सीतापुर के नए डीएम, राजा गणपति बने सूडा निदेशक

top-news

2016 बैच के अधिकारी हैं प्रथमेश, एलडीए उपाध्यक्ष रहते संभालीं कई अहम परियोजनाओं की जिम्मेदारी

अनुराग सिंह 

सीतापुर। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस प्रथमेश कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. राजा गणपति आर को राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) का निदेशक बनाया गया है।

नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव (प्रशासन) और इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। जुलाई 2024 में उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था। एलडीए में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर, वेलनेस सिटी और आईटी सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई। इसके अलावा करीब 18 वर्षों से लंबित प्रबंध नगर परियोजना को फिर से शुरू कराने की दिशा में भी काम किया। एलडीए में भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी वह चर्चा में रहे।

गौरतलब है कि डॉ. राजा गणपति आर ने करीब एक वर्ष पहले सीतापुर के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास कार्यों और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सक्रियता दिखाई। जिले में कई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई कराई। कचनार में संचालित अवैध मदरसे को ध्वस्त कराने के साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण में बाधा बन रहे मंदिर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी वह चर्चा में रहे।

अब जिले की कमान प्रथमेश कुमार के हाथों में होगी। उनके सामने विकास योजनाओं को गति देने, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण की जिम्मेदारी होगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *