आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
छठ महापर्व से पहले डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने घाटों का किया निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 14 Nov, 2026
आलापुर क्षेत्र के चहोड़ा, रामबाग और कम्हरिया घाट सहित कई स्थानों पर परखी तैयारियां
साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को तहसील आलापुर क्षेत्र के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक अमले के साथ चहोड़ा घाट, रामबाग घाट, थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के कम्हरिया घाट और राजेसुल्तानपुर पोखरे सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के समुचित इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी मूलभूत व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने निर्धारित समय के भीतर सभी तैयारियां पूरी कराने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी आलापुर, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज, खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज तथा नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के कर्मचारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







