आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
छठ पूजा स्थलों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 14 Nov, 2026
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
श्रावस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जनपद के विभिन्न छठ पूजा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विकासखंड गिलौला की ग्राम पंचायत कुरबेनी तथा नगर पालिका भिनगा स्थित प्रसिद्ध सर्वा माई मंदिर परिसर में बने छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों की नियमित सफाई, पर्याप्त रोशनी तथा आवागमन के रास्तों को सुगम बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर लें।
वहीं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता बरतें, जिससे श्रद्धालु निर्भीक होकर पूजा-अर्चना कर सकें।
प्रशासनिक अधिकारियों के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रति गंभीर है। प्रशासन का प्रयास है कि सूर्य उपासना और लोक आस्था का यह महापर्व जनपद में हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







