आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
स्वगणना को लेकर धर्मगुरुओं के साथ नगर पालिका में हुई बैठक, लोगों को जागरूक करने की अपील
- दैनिक लोक भारती
- 14 Nov, 2026
धर्मगुरु पूजा स्थलों और मस्जिदों में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वगणना के प्रति करेंगे जागरूक, 40 प्रश्नों की दी गई विस्तृत जानकारी
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
श्रावस्ती। स्वगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद भिनगा में अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला की अध्यक्षता में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और आम नागरिकों की भागीदारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला ने उपस्थित धर्मगुरुओं को बताया कि स्वगणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार और घर से संबंधित निर्धारित जानकारियां उपलब्ध करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित 40 प्रश्नों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया, ताकि धर्मगुरु स्वयं इस प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सकें और समाज के अन्य लोगों को भी सही जानकारी दे सकें।
उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने-अपने धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करें। मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान तथा मस्जिदों में नमाज के लिए आने वाले लोगों को भी इसके महत्व और प्रक्रिया के बारे में बताएं। साथ ही लोगों को प्रेरित करें कि वे स्वगणना से संबंधित जानकारी को गंभीरता से समझें और निर्धारित प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर धर्मगुरुओं को स्वगणना से संबंधित एक बुकलेट भी उपलब्ध कराई गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि इस बुकलेट के माध्यम से वे 40 प्रश्नों और स्वगणना की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं तथा अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सरल भाषा में इसकी जानकारी दे सकते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद ने भी लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने में धर्मगुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक एवं सामाजिक नेतृत्व का विशेष प्रभाव होता है। ऐसे में धर्मगुरुओं के सहयोग से स्वगणना संबंधी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा सकती है।
बैठक में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सभी धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी सहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







