आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में 20 टीमों ने लिया हिस्सा, चांदपट्टी की टीम बनी विजेता
- दैनिक लोक भारती
- 14 Nov, 2026
खेल प्रतियोगिताएं भाईचारे और सद्भाव को देती हैं बढ़ावा : मित्रसेन यादव
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है। खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। यह बातें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मित्रसेन यादव ने एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जय ब्रह्मचारी बाबा और गोरखपुर की टीमों के बीच मुकाबले से हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद जय ब्रह्मचारी बाबा की टीम को तीन अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबला हंसवर ए और चांदपट्टी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें चांदपट्टी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हंसवर ए को हराकर खिताब अपने नाम किया। आयोजकों के अनुसार, फाइनल में हंसवर ए को 33 और चांदपट्टी को 17 अंक मिले। विजेता चांदपट्टी की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उद्घाटनकर्ता मित्रसेन यादव ने कहा कि खेलकूद से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई खिलाड़ी राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में अनेक प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतियोगिता के आयोजक गोबिंद निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी।
इस दौरान श्यामनन्द निषाद, विजय प्रकाश, राजेश यादव, दीपक निषाद, सुरेन्द्र निषाद, रामआजाद, घामू, कमलेश, संजय, संतबीर निषाद, बब्लू, राम अवध निषाद, योगेन्द्र निषाद, दिवाकर निषाद, हरिवंश, सोहन निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







