आज की ताजा खबर

जहांगीरगंज के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

top-news

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जहांगीरगंज के विभिन्न विद्यालयों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालयों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित, चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर और मीना पब्लिक स्कूल देवरिया बाजार में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता और प्रधानाचार्या सुषमा सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।

बाल दिवस पर कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए गुब्बारा पकड़ो दौड़, जलेबी प्रतियोगिता और कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता और प्रधानाचार्या सुषमा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में सफलता हासिल कर वे देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *